Connect with us

अल्मोड़ा

रेस्टोरेंट में मस्ती करते नजर आये दो गुलदार लोगों में दहशत

रेस्टोरेंट में मस्ती करते नजर आये दो गुलदार लोगों में दहशत
सीएन, अल्मोड़ा।
यहां एक रेस्टोरेंट में दो गुलदारों की चहलकदमी को लेकर ईलाके के लोगों में दहशस्त का माहौल है। जिले के कई ईलाकों में गुलदार कई पालतु जानवरो को अपना निवाल बना चूका है। जानकारी अनुसार तड़के यहां कोसी बाजार के एक रेस्टारेंट में दो गुलदार एक साथ देखे गये। दोनों गुलदार होटल की पार्किंग में इधर उधर दौडते हुए देखे गये। पड़ोसी और एक रेस्टोरेंट कर्मी ने भी गुलदारों की आवाज सुनी। तभी रेस्टोरेंट कर्मी डंडा लेकर शोर मचाते हुए निकला तो गुलदार वहां से भाग निकले। रेस्टोंरेंट के पास दोनों गुलदार की आपस में लड़ाई की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में गुलदार का खौफ बना हुआ है। जिसके बाद लोगों ने विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है।

Continue Reading
You may also like...

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING