Connect with us

जन मुद्दे

नशा छोड़ो दूध पियो कार्यक्रम में जुटी भीड़

सीएन, नैनीताल। भाजपा के वरिष्ठ नेता व सामाजिक कार्यकर्ता पूरन मेहरा की पहल पर नैनीताल में नशा छोड़ो दूध पियो कार्यक्रम जारी है। कार्यक्रम में लोगों की भीड़ भी जुट रही है। कार्यक्रम में लोगों को दूध भी वितरित किया गया। इस अवसर पर पूरन महरा ने कहा आज नशे के खिलाफ दुष्परिणामों को हर कोई महसूस कर रहा है साथ ही नशे के खिलाफ काफी काम भी हो रहा है और आवश्यकता है कि अब समूहबद्ध होकर सभी नशे के खिलाफ हम सभी को लड़ना होगा। अपने समाज परिवार को इससे बचाने के लिए इस पर कठोर कार्रवाई करनी होगी। नशे से समाज की धरातली हक़ीक़त दर्दनाक होती जा रही है। मानवीय सम्बन्ध बिगड़ रहे हैं। व्यापार मण्डल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी ने कहा नशे के विरूद्ध सघन मुहिम चलाई जानी चाहिए। यह बुरी तरह घर परिवारों को प्रभावित कर रहा है। कई बार शासन प्रशासन को अवगत भी कराया गया है फिर भी नशा करने बेचने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। वरिष्ठ अधिवक्ता केएस रौतेला कहा नशा छोड़ो दूध पियो कार्यक्रम एक सराहनीय कदम है इसे लगातार किया जाना चाहिए। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व ज़िलाध्यक्ष जीवन्ती भट्ट ने एसे रचनात्मक कार्यों में महिलाओं को अधिक से अधिक जोड़ने के लिए कहा क्योंकि महिलाओं को ही सबसे पहले नशे केदुष्प्रभावों से जूझना पड़ता है। पूर्व प्रधानाध्यापक मनोज सिंह बिष्ट ने कहा नशा मुक्ति अभियान को अब जन अभियान बनाने की ज़रूरत है क्योंकि अभिभावकों के सामने भी नशा संकट बनता जा रहा है किस प्रकार अपने नौनिहालों को को इस बीमारी से बचा कर रखें। अब सरकार व जनपतिनीधियों को भी नशे के खिलाफ कड़े नियम बनाने होंगे। सभासद सपना बिष्ट ने कहा नशे से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को भी पहल करनी होगी। कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के पूर्व दर्जा मंत्री रहीश खान, पूर्व दर्जा मंत्री शान्ति मेहरा,, नीरज डालाकोटी, विरेंद्र सिंह खनीं, गिरीश कान्डपाल, भगवान सिंह, नवीन पंत, पवन व्यास, नन्दाबल्भ भट्ट, मुकेश कुमार, पूर्व प्रधान मनमोहन कनवाल, राज्य आन्दोलनकारी कंचन चंदोला, पान सिंह, चन्दन बिष्ट, निर्मल चौधरी, उपभोक्ता फ़ोरम के पूर्व सदस्य राजेंद्र परगाई, अधिवक्ता पवनराज सिंह नेगी, अतुल पाल, विश्वकेतु, हीरा सिह शाही, बीके बीना, गंगा सिंह, आशा भट्ट, गोविंद सिंह रौतेला, हरेंद्र सिंह बिष्ट, बाल्मीकी सभा के पूर्व सरपंच मनोज कुमार, रोहित कौसले, जसवन्त भाकुनी, मधु बिष्ट, मुहम्मद इमरान, तरूण कान्डपाल सहित आर्ट्स आफ लिविंग ब्रह्मा कुमारी विश्वविद्यालय के लोगों ने सहयोग दिया। ब्रह्मा कुमारी विश्वविद्यालय द्वारा व्यसन मुक्ति प्रदर्शनी भी कार्यक्रम स्थल पर लगायी गयी। ग्वल सेना के नवीन पंत ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING