Connect with us

जन मुद्दे

आज 8 नवंबर मंगलवार को चंद्र ग्रहण पड़ेगा

नैनीताल। चंद्र ग्रहण व ग्रहण का समय 8 नवंबर 2022 मंगलवार को साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लगेगा। एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, अमेरिका के अतिरिक्त यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पूर्व सूतक काल प्रारंभ होगा। सूतक काल का समय प्रारंभ होगा प्रातः 5:38 से सायं 6:19 तक। सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे एवं सभी शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। (देव पूजा इत्यादि 5:29 से पूर्व ही कर ले) ग्रहण का स्पर्श काल रहेगा दोपहर 1:38 पर मध्यकाल 4:29 मिनट पर। भारत में चंद्र ग्रहण 5:19 मिनट से प्रारंभ होगा। ग्रहण का मोक्ष सायं काल 6:19 पर होगा। ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। किसी भी धारदार हथियार का प्रयोग करने से बचें। सुई का प्रयोग ना करें। निद्रा से परहेज करें। इसके अतिरिक्त धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन करें। गीता रामायण का पाठ करें। जिन जातकों की कुंडली में चंद्रमा राहु से पीड़ित हो केतु से पीड़ित हो या फिर चंद्रमा शनि के साथ विष दोष उत्पन्न  हो रहा हो ऐसे जातकों को चंद्र ग्रहण के दिन सफेद वस्तुओं का दान करना शुभ फल कारक होगा।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मंजू जोशी

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING