Connect with us

जन मुद्दे

लखनपुर चौराहे से कोसी बैराज तक प्रातः 5 से 7 व सांय 6 से 8 तक समस्त वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा : डीएम

सीएन, हल्द्वानी। सुरक्षा के दृष्टिगत लखनपुर चौराहे से कोसी बैराज तक प्रातः 05 से 07 व सांय 06 से 08 तक समस्त वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जिलाधिकारी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सुरक्षा के दृष्टिगत कोसी बैराज से लखनपुर चौराहे क (वाया डिग्री कॉलेज, रामनगर) में  प्रातः 05ः00 बजे से प्रातः 07ः00 बजे तथा सांय 06ः00 बजे से सांय 08ः00 बजे तक समस्त छोटे-बडे वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रखने के आदेश दिए हैं  श्री गर्ब्याल ने बताया कि विगत दिनों रामनगर निरीक्षण के दौरान देखने में आया है कि स्थानीय निवासियों का रामनगर में लखनपुर चौराहे से कोसी बैराज तक प्रातः एवं सांय में मॉर्निग वॉक, इविनिंग वॉक पर आवागमन बना रहता है। प्रातः एवं सांय इस स्थान पर बच्चें, वृद्ध एवं अन्य व्यक्ति भम्रण करते है तथा इस अवधि में मार्ग में वाहनों के आवगमन से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग में आवागमन करने वाले वाहन अन्यत्र के होते है, जिनके लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध है।  जिलाधिकारी ने बताया कि इस मार्ग में प्रातः एवं सांय में मॉर्निग व इविनिंग वॉक की अवधि में वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही रामनगर शहर में प्रवेश एवं निकासी हेतु अन्य वैकल्पिक मार्ग व रामनगर बाईपास उपलब्ध रहेगा।     

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING