Connect with us

जन मुद्दे

ओबीसी सर्वेक्षण कार्य जिलेवार 28 फरवरी तक पूर्ण किया जाय : जस्टिस बीएस वर्मा

सीएन, नैनीताल। राज्य अतिथि गृह (नैनीताल क्लब) नैनीताल में एकल सदस्य समर्पित आयोग उत्तराखंड के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (भूतपूर्व) बीएस वर्मा उच्च न्यायालय नैनीताल, ओमकार सिंह सदस्य/ अपर सचिव एकल सदस्य समर्पित आयोग उत्तराखंड द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर एवं नैनीताल में त्रिस्तीय पंचायतों में अन्य पिछड़ा वर्ग के सर्वेक्षण की कार्यवाही के परिप्रेक्ष्य में आयोग के अध्यक्ष संदर्भित प्रकरण में जनपद/विकास खण्ड स्तरीय जिला पंचायत राज अधिकारियों तथा नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायतों के उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। जिसमें ओबीसी सर्वेक्षण की कार्यवाही पर विचार विमर्श किया गया तथा निर्णय लिया गया कि ओबीसी सर्वेक्षण का कार्य निर्धारित तक किया जाय। जिलाधिकारी द्वारा 21 तारीख तक कार्य पूर्ण कर शासन को प्रेषित किया जाना था जिसकी तिथि परिवर्तित कर 28 फरवरी 2023 कर दी गई। अन्य पिछड़ा वर्ग सर्वेक्षण हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व अन्य कार्मिकों द्वारा सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। जिन्हें मानदेय दिए जाने पर विचार किया गया और उन्हें मानदेय देने पर सहमति हुई। आदेश जारी किए जाने का निर्णय लिया। आयोग द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग का सर्वेक्षण मतदाताओं तथा जनसंख्या के आधार पर किया जा रहा है उधम सिंह नगर तथा नैनीताल जिले में 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। अध्यक्ष द्वारा अवगत कराया गया कि ओबीसी सर्वेक्षण कार्य जिलेवार 28 फरवरी तक पूर्ण किया जाना है तथा 7 मार्च तक एकल समर्पित सदस्य आयोग द्वारा अपनी रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जानी जाना है। जिसके पश्चात पश्चात ही आगामी नगर निगम चुनाव में ओबीसी सीटों का आरक्षण तय होगा तथा मतदाता सूची पर विचार विमर्श होने से ज्ञात हुआ कि विधानसभा की वोटर लिस्ट को ही परिवर्तित कर नगर निकाय निर्वाचन में प्रयोग किए जाने की कार्यवाही के लिए सुझाव शासन को भेजा जाएगा।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING