Connect with us

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा की सड़कों के गड्ढे दो दिन के भीतर नहीं भरे तो सड़क पर धरना देंगे अल्मोड़ा के विधायक मनोज


विधायक का 7 अप्रैल को 11 बजे से शिखर तिराहे में धरने का ऎलान
सीएन, अल्मोड़ा।
क्षेत्र के विधायक मनोज तिवारी ने काफी सख्त लहजे में प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियन्ता को फटकार लगायी हैं। कि अगर दो दिन के भीतर नगर की मुख्य सड़क में पड़े गड्ढों को नहीं भरा गया तो वह 7 अप्रॆल शुक्रवार को 11 बजे से काँग्रेसजनों एंव जनता को लेकर प्रदेश की सरकार ओर विभाग के खिलाफ शिखर तिराहे में सड़क के बीचोबीच पड़े गड्ढों में धरना देंगे!
श्री तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले एक वर्ष में एक दर्जन बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों को गडढा मुक्त करने के आदेश दे दिये हैं। उनके स्वयं के द्वारा विभागों को सड़क को गडढा मुक्त करने के लिए पत्र भेजे जा रहे हैं लेकिन, विभागीय अधिकारियों के कानों में जूँ तक नहीं रेंग रही हैं। जनता आये दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। दोपहिया एंव चॊपहिया वाहनों की दुर्घटना का भय बना हुआ हैं। हालात इतनी खराब हो चुकी हैं। कि मुख्यमंत्री के आदेशों को ही हवा में उडा़ दिया जा रहा हैं। प्रदेश में नौकरशाही बेलगाम हो चुकी हैं। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण मुख्यमंत्री के एक दर्जन बार के सड़कों को गडढा मुक्त करने के आदेश को देखा जा सकता हैं। उन्होंने सख्त लहजे में लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय एंव निर्माण खण्ड सहित राष्ट्रीय राज मार्ग के जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों को चेता दिया हैं। कि उनकी विधानसभा की सड़कों को अगर गडढा मुक्त करने में लापरवाही हुई तो विभागीय अधिकारी बड़े आन्दोलन का दवाब झेलने के लिए तॆयार रहें। श्री तिवारी ने नगर की आम जनता ऒर काँग्रेसजनों से 7 अप्रॆल को शिखर तिराहे में लोक निर्माण विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन में मुखर होकर आने का आह्वान किया।

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING