Connect with us

जन मुद्दे

छात्रवृत्ति आवेदनों के पंजीकरण को शासन ने 30 नवम्बर 2022 तक समयसीमा बढाई

सीएन, नैनीताल। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग ,आर्थिक रूप से पिछडा वर्ग एवं विकलांग वर्ग की समस्त छात्रवृत्ति शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के पोर्टल पर  नवीन आवेदन एवं नवीनीकरण करवाने हेतु संस्थान द्वारा पंजीकृत आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन कराने हेतु राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल 01 अगस्त से 30 सितम्बर तक खोल गया था। जानकारी देते हुये जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपॉकर घिल्डियाल ने बताया कि छात्रवृत्ति आवेदनों के पंजीकरण हेतु शासन द्वारा 30 नवम्बर 2022 तक समयसीमा बढा दी है। श्री घिल्डियाल ने समस्त जनपद के शिक्षण संस्थानों, प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया है कि राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल scholarships.gov.in पर पात्र आवेदकों का पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें ताकि जनपद का कोई पात्र छात्र-छात्रायें छात्रवृत्ति से वंचित न रहने पायें।  

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING