Connect with us

जन मुद्दे

पाषाण देवी मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान जारी

सीएन, नैनीताल। नगर के ठंडी सड़क स्थित पाषाण देवी मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। इस मौके पर मंदिर में प्रातः श्री गणेश पूजन शिवपूजन रुद्री पाठ तथा उसके बाद भजन कीर्तन संपन्न हुए। इस मौके पर पूजा अर्चना आचार्य भगवती प्रसाद जोशी, प्रमोद जोशी, घनश्याम जोशी तथा मंदिर के पुजारी जगदीश चंद्र भट्ट ने संपन्न करवाई। इस मौके पर मंदिर में प्रसाद वितरण भी हुआ।शाम को श्री मां पाषाणश्वरी की पंच आरती के बाद प्रसाद वितरण संपन्न हुआ। आज यजमान ठाकुर सिंह दसीला, सुनील वर्मा मयूर, ललित जोशी, पंकज भट्ट, धीरज भट्ट, मोहन चंद्र जोशी सपत्नी थे। विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों को संपन्न कराने में प्रमोद सुयाल लक्षित भगत दीपक सिंह नवीन चंद्र अभय मिश्रा अमित कुमार कविता विनीता चंद्र निर्मला किरण आदि जुटे हुए थे l मंदिर के पुजारी जगदीश चंद्र भट्ट ने बताया कि 19 जनवरी को प्रातः श्री गणेश पूजन पंचांग की कर्म श्री रामचंद्र का सपरिवार पूजन एवं अखंड रामायण पाठ शुरू होगा शाम को पंचारत तथा प्रसाद वितरण होगा।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING