Connect with us

जन मुद्दे

आज का राशिफलः मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ  रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। नौकरी/व्यवसाय में कुछ अच्छे अवसर भी हासिल हो सकते हैं। यदि आप रोज़गार से जुड़ने के  लिए प्रयासरत हैं,तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकते हैं।
वृष राशि-आपके लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। आपके ज़रूरी व प्रस्तावित कार्य हल होंगे। यदि आप किसी  समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज आपको समाधान की संभावनाएं दिख सकती है। लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे ,लेकिन पैसों के लेनदेन में सावधनी बरतने की ज़रूरत है। थोडी बहुत मानसिक अस्थिरता भी रह सकती है मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालांकि कामकाज को लेकर थोड़ी-बहुत भागदौड़ संभव है, लेक़िन आपके प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य प्रगति में रहेंगे। रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। आज आपको कोई  शुभ समाचार मिल सकता है।आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे। रिश्ते की बात जो रुक से गई थी,वह आगे बढ़ सकती है। व्यवसाय से जुड़े  लोगों को आज धन लाभ व उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है।दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। ऐसी संभावना बन रही है, कि आज आप स्थाई तौर पर आर्थिक गतिविधि से जुड़ सकते हैं,आपका कहीं पैसा रुका हुआ है,तो आज वापसी की प्रबल संभावना बन रही है। 
कन्या राशि- आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।आपके स्थाई कामकाज यथावत  चलते रहेंगे। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य प्रगति में रहेंगे लेक़िन जिन योजनाओं में पैसों का जोखिम/रिस्क अधिक रहता हैं उनमें निवेश ना करें। हालाँकि पैसों संबंधी रुके व उलझे हुए मामलों में आज भी सुधार की संभावना है। बच्चों की  शिक्षा के संदर्भ में निर्णय सोच-विचार के बाद ही लें। 
तुला राशि-आपके लिए आज का दिन  शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कामकाज यथावत चलते रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कुछ उन्नतिकारक अवसर भी मिल सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के साधनों में सुधार संभव है। हालाँकि व्यर्थ के कार्यों से जुड़ने व व्यर्थ भ्रमण भी संभव है।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके  लिए शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य पूर्ववत  चलते रहेंगे। आज आपके प्रस्तावित कार्यों में अपेक्षानुसार प्रगति संभव है।आपका आत्मविश्वास काफी अच्छा रहेगा और पराक्रम में भी कोई कमी नही रहेगी। अर्थपरक छोटी यात्रा आज भी संभव है। यदि टीम लीडर के तौर पर काम करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए विशेष  उपलब्धिकारक रह सकता है।    
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य  शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े काम यथावत चलते रहेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपके लिए  कुछ अच्छी संभावनाएं भी बन सकती हैं।  धन संबंधी योजनायें सफल होंगी। लाभ के साधनों में सुधार होगा। मान,प्रतिष्ठा में इज़ाफ़ा होगा।
मकर राशि-आज का दिन भी आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। भाग्य की अनुकूलता के कारण अचानक कुछ शुभ परिस्थितियां आपके अनुकूल बन सकती है। मान-सम्मान में इज़ाफ़ा होगा। घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य  शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। हालाँकि कामकाज को लेकर थोड़ी बहुत उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है,लेकिन लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। लेक़िन धन प्रबंधन पर ध्यान देना होगा। अन्यथा अनावश्यक अपव्यय हो सकता है।
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।करियर संबंधी कामकाज यथावत चलते रहेंगे। यदि आप पैसों संबंधी किसी योजना (लोन आदि) पर काम कर रहे हैं,तो उसमें अपेक्षित प्रगति होगी। लाभ के साधनों में भी  वृद्धि होगी। अधिकारी वर्ग व  सहकर्मियों से आज सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है। 

आचार्य पंकज पैन्यूली

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING