Connect with us

जन मुद्दे

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-
आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में निरन्तर उन्नति व प्रगति की संभावनाएं बनी रहेगी। यदि आप किसी कार्य विशेष को लेकरसंघर्षरत हैं, तो आज उसमें कुछ अच्छे परिणाम आ सकते हैं। रुका हुआ धन तो वापस आ सकता है, लेक़िन निवेश संबंधी व पैसों के लेनदेन में सावधनी बरतने की जरुरत है। वाणी पर भी नियंत्रण रखने की ज़रूरत है। यद्यपि विदेश व शिक्षा संबंधी कार्य हल होंगे। दाम्पत्य जीवन में कटुता बढ़ सकती है। लव पार्ट्नर के साथ भी मतभेद बढ़ सकते हैं।
वृष राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में कुछ उन्नति कारक अवसर हासिल हो सकते हैं। हालाँकि कामकाज को लेकर व्यस्तता अधिक रह सकती है। टालमटोल की प्रवृत्ति के कारण भी आपके कार्यों में विलम्भ हो सकता है। यद्यपि यदि आप नवीन रोज़गार हेतु प्रयासरत हैं,तो आज आशानुकूल परिमाण मिल सकते हैं।प्रोपर्टी संबंधी योजनायें हल होंगी।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। यदि आप करियर संबधी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो उसका आज समाधान निकल सकता है। उच्च शिक्षा की दिशा में किये जाने वाले प्रयास सफल होंगे। आज आप पूर्व निर्धारित किसी लम्बी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपकी रुचि धर्म कर्म की तरफ रह सकती है। किसी वरिष्ठ व अनुभवी व्यक्ति का कुशल मार्गदर्शन भी आपको मिल सकता है। आपके शत्रु अथवा प्रतिद्वंद्वी भी परास्त होंगे।
कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। कामकाज में उतार-चढ़ाव की स्थिति तो रह सकती है, लेकिन आज आपकी तार्किक व मंत्रणा शक्ति बहुत अच्छी रहेगी। अतः आप विपरीत परिस्थितियों को स्वयं के अनुकूल बनाने में सफल होंगे। हालाँकि आज आपके मन में उदासीनता व निराशा के भाव भी उत्पन्न हो सकते हैं। बहुत समय से रुके हुए धन की वापसी की संभावना बन रही है।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यापार में आज भी आपको उन्नति और प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। भूमि-वाहन की योजनायें सफल होंगी। परिजनों से संबंध मजबूत होंगे।धन और संसाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्य हल होंगे। लेक़िन निर्णय लेने में जल्दबाजी व क्रोध की अधिकता रह सकती है। आज आपको स्वयं के मान-सम्मान का भी ध्यान रखना होगा। यदि आप रिश्ता ढूढ़ रहे हैं,तो आज आपके लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे।प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य समयावधि के अन्दर पूर्ण होंगे। कार्य विशेष की सिद्धि से प्रसन्नता मिल सकती है। रुकी हुई पदोन्नति व स्वेक्षिक स्थानपरिवर्तन के मसले हल होंगे। हालाँकि मन की अस्थिरता रहने व वाद-विवाद की संभावना बन सकती है। यदि आप ज़िम्मेदारी वाले पद पर बैठे व्यक्ति हैं,तो अनावश्यक व विवादित बयान बाजी से आपको बचना चाहिए।तथा धन प्रबंधन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
तुला राशि-आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। कामकाज में कुछ नई व उन्नतिकारक संभावना भी संभव है, लेक़िन भागदौड़ अधिक हो सकती है। धन ख़र्च की संभावना भी बन रही है।आज आपकी रूचि घूमने-फिरने,ख़रीददारी करने व मनोरंजक विषय-वस्तुओं की ओर अधिक रह सकती है।

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य गत दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालाँकि आज आप व्यर्थ के कार्यों व व्यर्थ भ्रमण में समय जाया कर सकते हैं। अतः आपको दिन भर की कार्य योजना सुनिश्चित कर लेनी चाहिए। प्रोपर्टी संबंधी योजनायें हल होंगी।नवीन रोज़गार के लिए किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे। परिवार में मांगलिक कार्य की संभावना बन रही है।लेकिन जल्दबाजी की प्रवृत्ति व क्रोध पर नियंत्रण रखने की ज़रूरत है।
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में आपको उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। यदि आप रोज़गार परक किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आपको अपेक्षित परिणाम मिल सकते हैं। आज आपका आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्छी रहने वाली है। परिश्रम में भी कोई कमी नही रहेगी। आप किसी अर्थपरक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य हल होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों व सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।
मकर राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में आज भी आपको प्रगति व उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे। नवीन रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास हल होंगे। पैसों व संसाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। आज आप धन का निवेश भी कर सकते हैं, जिसके भविष्य में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने का योग भी बन रहा है। कार्यस्थल में आपकी प्रतिभा व कार्यों की प्रसंशा संभव है।
कुम्भ राशि-आज का दिन भी आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। करियर में आशानुकल उन्नति व प्रगति संभव है। आपके अधूरे अथवा रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। किसी कार्य विशेष की सिद्धि से पप्रसन्नता मिलने का योग बन रहा है। पैसों संबंधी योजना व अपेक्षाएं पूर्ण होंगी। मान-सम्मान में इज़ाफ़ा होगा। आज आपके मन-मस्तिष्क में करियर संबंधी कुछ अच्छे व रचनात्मक विचार आ सकते हैं। अधिकारी वर्ग व सत्तासीन लोगों से सहयोग मिल सकता है।
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्यों में अपेक्षित प्रगति दिखेगी। विदेश संबंधी योजनायें हल होंगी।लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। हालांकि अधिक भागदौड़ भी रह सकती है। आज आपको दैनिक कार्यों में ज़्यादा ध्यान देना चाहिए,तथा जिन कार्यों में आर्थिक जोखिम की संभावना अधिक रहती है, उनमें हाथ डालने से बचना होगा। मानसिक तनाव रहने की संभावना भी बन रही है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आपको संयंम व सावधनी बरतनी होगी।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING