Connect with us

जन मुद्दे

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में  प्रगति बनी रहेगी। धन लाभ में  वृद्धि संभव है। हालाँकि कामकाज को लेकर थोड़ा बहुत अनावश्यक भागदौड़ भी संभव है। शुभ कार्यों में धन ख़र्च संभव है। सन्तान की तरफ से प्रसन्नता मिल सकती है। आपके प्रतिष्ठित अथवा उपयोगी लोगों से अच्छे  संबंध बन सकते हैं। 
वृष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। करियर में आपके लिए कुछ उन्नतिकारक संभावनाएं बन सकती है। आपके प्रस्तावित कार्य हल तो होंगे,लेक़िन भागदौड़ थोड़ा अधिक रह सकती है। आज आपको अनावश्यक भ्रमण व अनावश्यक कार्यों से भी दूरी रखनी चाहिए। यद्यपि सामाजिक व राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रह सकता है। 

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में आपको उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। विशेष रूप से रोज़गार के लिए संघर्षरत लोगों के लिए आज का दिन काफ़ी उपयोगी रहने वाला है। मित्र पक्ष व निजि परिजनों से सहयोग मिल सकता है। हालाँकि निर्णय लेने में द्विविधा की स्थिति रह सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली निवासी शीतल आर्या का असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की  भाँति चलते रहेंगे। आय के साधनों में वृद्धि संभव है। लेकिन  मन की अस्थिरता रह सकती है। आज आपको वाणी पर भी नियंत्रण रखना चाहिए। पैसों के लेनदेन में भी ध्यान देना होगा।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में आज आपके लिए कुछ बेहतर संभावनाएं बन सकती है। रुके हुए  कार्य हल होंगे। पिछले दिनों की तुलना में आत्मविश्वास में इजफ़ा होगा। यद्यपि जल्दबाजी की प्रवृत्ति व क्रोध की अधिकता रह सकती है।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। करियर में उन्नति कारक अवसर। हो सकते हैं। लेक़िन आज आपको आर्थिक जोखिम वाले कार्यों से परहेज़ करना चाहिए। थोड़ी-बहुत तनाव भी रह सकता है। दिन की अनुकूलता के लिए आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।  
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नति व प्रगति के अवसर हासिल होंगे। आय के साधनों में सुधार अथवा वृद्धि संभव है। यदि आप किसी कार्य विशेष की सफलता हेतु संघर्षरत हैं, तो आज कुछ अच्छे संकेत मिल सकते हैं। 
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर संबंधी योजनायें हल होंगी। स्वरोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास सिद्ध होंगे। पैसों व विदेश संबंधी योजनायें सफल होंगी।
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। यदि आप किसी कार्य की सफलता के लिए संघर्षरत हैं, तो आज आपको आशानुकल परिणाम प्राप्त होंगे। आय  के साधनों में वृद्धि व सुधार की संभावना बनी रहेगी। आपके रुके हुए कार्य सुधरने शुरू होंगे।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ  रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य  पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। लेक़िन आज आपको जोखिम वाले हाथ में नही लेने चाहिए। अनावश्यक धन अपव्यय भी संभव है। अतः धन प्रबंधन पर ध्यान देना होगा।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में कुछ अच्छी संभावनाएं आपके लिए बन सकती है। स्वरोज़गार परक योजनायें हल होंगी। परिजनों से मतभेद दूर होंगे।पार्टनरशिप वाले कार्यों में लाभ होगा।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसबी प्रशिक्षण छात्रों को सेना में नेतृत्व  निभाने के लिए तैयार करेगी: प्रो. रावत

मीन राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य  पिछले दिनों की भाँति चलते रहेंगे। प्रस्तावित व जरूरी कार्य प्रगति में रहेंगे। आज आप अधिकारी वर्ग से काम निकालने में सफल हो सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बौद्धिक तौर पर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING