Connect with us

जन मुद्दे

ट्रेड टैक्स व दुकानों का किराया वृद्धि को लेकर मंगलवार को व्यापारियों ने फिर किया प्रदर्शन

सीएन, नैनीताल। ट्रेड टैक्स व दुकानों में किराया वृद्धि को लेकर मंगलवार को व्यापार मंडल मल्लीताल के व्यापारियों ने फिर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक व्यापारियों का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किराया बढ़ाने से पहले पालिका द्वारा व्यापारियों की राय नहीं ली गई l मंगलवार को व्यापारियों ने श्री राम सेवक सभा के प्रांगण में एक बैठक की उसके बाद जुलूस की शक्ल में व्यापारी नगर पालिका कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों ने इस दौरान अपने प्रतिष्ठान भी 2 घंटे तक बंद रखें। मल्लीताल व्यापार मंडल के इस आंदोलन को होटल एसोसिएशन तथा तल्लीताल व्यापार मंडल ने भी पूरा समर्थन दे दिया है। प्रदर्शन करने वालों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन सिंह नेगी, महासचिव त्रिभुवन सिंह फर्त्याल, होटल एसोसिएशन के सचिव वेद शाह, होटल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दिनेश लाल शाह, तल्लीताल व्यापार मंडल के महासचिव अमनदीप सिंह, सिद्धार्थ क्षेत्रीय, भारती अनिल ठाकुर, विवेक वर्मा, रईस खान, कमलेश सहित दर्जनों व्यापारी शामिल थे।

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING