Connect with us

अल्मोड़ा

खाद्यान्न वस्तुओं पर लगाए गए जीएसटी के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया

सीएन, अल्मोड़ा। आज नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा खाद्यान्न वस्तुओं पर लगाए गए जीएसटी के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया, व्यापारियों ने कहा कि सभी जरूरी वस्तुओं पर टैक्स लगाना सरकार की व्यापारी विरोधी सोच दर्शाता है और टैक्स के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद किया जाए नहीं तो रोजी रोटी बचाने के लिए सरकार के खिलाफ पूरे देश के बाजार बंद भी कराए जाएंगे, क्योंकि ये सरकार तानाशाही पर उतर आई है। नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों द्वारा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए गए और पैक्ड वस्तुओं पर टैक्स की वापसी के लिए कहा गया, सर्वे के नाम पर व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा , पुतला दहन करने में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, पूर्व अध्यक्ष सूरज साह, ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष दिनेश साह, राजेंद्र प्रसाद, प्रीतेश पांडे, कार्तिक साह, अमन नज्जोन, विकास कुमार, राजेश पलनी, नरेंद्र कुमार, जय विकास, नवीन वर्मा, निखिलेश साह, हरीश सतवाल, अंकुर वोहरा, दयानन्द कटायत आदि व्यापारी उपस्थित थे।

Continue Reading
You may also like...

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING