Connect with us

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में कल रविवार को होंगी बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं

अल्मोड़ा में कल रविवार को होंगी बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं
सीएन, अल्मोड़ा।
बच्चों की पत्रिका बालप्रहरी, बालसाहित्य संस्थान तथा भारत ज्ञान विज्ञान समिति अल्मोड़ा द्वारा स्व. पुष्पलता जोशी स्मृति न्यास अल्मोड़ा के सौजन्य से कल 6 नवंबर, 2022 रविवार को (बाल दिवस के अवसर पर) राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा में प्राथमिक,जूनियर तथा सीनियर वर्ग के बच्चों की चित्रकला, त्वरित भाषण, निबंध तथा श्रुति लेख प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। चित्रकला, त्वरित भाषण व निबंध का विषय उसी समय दिया जाएगा। चित्रकला व निबंध के लिए कागज, पैन तथा रंग आदि स्वयं लाना है। प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार के साथ 2 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रत्येक प्रतिभागी बच्चे को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। प्रत्येक प्रतिभागी को उपहार में एक पुस्तक/पत्रिका दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इच्छुक बच्चों को रविवार ,6 नवंबर,2022 को प्रातःः 9.30 पर प्रतियोगिता स्थल पर ही अपना पंजीकरण करवाना है। पंजीकरण के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9412162950, 9411707201, 9412928498, 9411130660 पर संपर्क किया जा सकता है।

Continue Reading
You may also like...

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING