Connect with us

अल्मोड़ा

कुलपति ने लक्ष्मी देवी का महिला अध्ययन केंद्र के लोगो एवं ब्रॉशर का लोकार्पण किया

कुलपति प्रो भंडारी ने विभिन्न संकायों का औचक निरीक्षण किया
सीएन, अल्मोड़ा।
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र सिंह भंडारी ने शिक्षा संकाय,वाणिज्य संकाय एवं विधि संकाय का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने तीनों संकायों में निरीक्षण के दौरान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। शिक्षा संकाय का औचक निरीक्षण करते हुए उन्होंने भविष्य में नए पाठ्यक्रम जैसे कैरियर गाइडेंस एंड काउंसलिंग में डिप्लोमा, फाउंडेशन कोर्स इन स्पेशल एजुकेशन, टेक्नोलॉजी इनबिल्ड एजुकेशन इत्यादि को खोलने की चर्चा, सीबीएस पाठ्यक्रम लागू करने, संकाय द्वारा गोद लिए गए गांव के विकास आदि पर भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने शिक्षा संकाय में लक्ष्मी देवी का महिला अध्ययन केंद्र के लोगो एवं ब्रॉशर का लोकार्पण किया। अन्य संकायों में निरीक्षण के दौरान कुलपति ने गोद लिए गए गांव के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि संकाय द्वारा गोद लिए गए गांवों के साथ मिलकर समुदायों के लिए कार्य करें। उन्होंने विभागों के शिक्षकों एवं कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन, शिक्षण कार्य में सहयोग करने के लिए निर्देशित किया। संकाय की संकायाध्यक्ष प्रो भीमा मनराल ने शिक्षा संकाय के क्रिया कलापों की विस्तार से जानकारी दी और कुलपति का आभार जताया। इस अवसर पर विपिन जोशी (वैयक्ति सहायक, कुलपति), डॉ संगीता पवार, डॉ रिजवाना सिद्धिकी, डॉ नीलम, डॉ देवेंद्र सिंह चमियाल, डॉ संदीप पांडे, अंकिता, ललिता रावल, डॉ ममता कांडपाल, सरोज जोशी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING