Connect with us

अल्मोड़ा

कुलपति प्रो. भंडारी की अध्यक्षता में विवि में नियुक्तियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक

सीएन,अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी की अध्यक्षता में अधिष्ठाता प्रशासन, समस्त संकायाध्यक्षों, प्रभारी कुलसचिव की एक संयुक्त बैठक हुई और विश्वविद्यालय में नितांत अस्थायी शिक्षकों और कार्मिकों की विगत 2 वर्षों में हुई नियुक्तियों के संबंध में समीक्षा की गई। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भंडारी द्वारा बताया गया कि विश्वविद्यालय के गठन के बाद कोई भी स्थायी नियुक्ति नहीं कि गई है। विश्वविद्यालय के शैक्षिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों/व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नितांत अस्थायी व्यवस्था की गई है। विश्वविद्यालय के परिसर के लिए 41 नितांत अस्थायी शिक्षक, परिसर में ही 12 नितांत अस्थायी (मल्टी पर्पज, मेट्रन आदि) एवं 12 कार्मिकों की विश्वविद्यालय में नियुक्ति समुचित प्रक्रिया के तहत की गई है। नितांत अस्थायी शिक्षकों (गेस्ट फेकल्टी) की नियुक्ति के लिए यूजीसी के नियमों का परिपालन हुआ है तथा इसका विज्ञापन अखबार एवं वेबसाइट दोनों में दिया गया है। नितांत अस्थायी कार्मिकों हेतु विज्ञप्ति विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित की गई थी। इनकी नियुक्तियां (6माह हेतु) भी नियमों के तहत एवं विशेषज्ञों की समिति की अनुशंसा पर की गई है। समाज में विश्वविद्यालय की छवि को धूमिल करने का जो प्रयास किया जा रहा है वह ठीक नहीं है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि विधिक राय लेकर समुचित कारवाई की जाएगी। बैठक में परिसर के अधिष्ठाता प्रशासन, समस्त संकायों के संकायाध्यक्षों ने संकाय में हुई नियुक्तियों की जानकारी दी। इस बैठक में अधिष्ठाता प्रशासन प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, संकायाध्यक्ष विज्ञान प्रो. जया उप्रेती, संकायाध्यक्ष वाणिज्य प्रो. एमएम जिन्नाह, संकायाध्यक्ष शिक्षा, प्रो. भीमा मनराल, संकायाध्यक विधि प्रो. डीपी यादव, प्रभारी कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट उपस्थित रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING