Connect with us

जन मुद्दे

गांव घुसे गुलदार ने दो बुजुर्ग महिलाओं पर हमला कर लहुलुहान किया

सीएन, कोटद्वार। उत्तराखंड में वन्य जीव मानव संघर्ष की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। अब प्रखंड वीरोंखाल के अंतर्गत ग्राम ग्वीन तल्ला में गांव के भीतर घुसे गुलदार ने दो बुजुर्ग महिलाओं पर हमला कर घायल कर दिया। गंभीर घायल महिलाओं को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वीरोंखाल भेजा गया है।जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एक गुलदार वीरोंखाल प्रखंड के अंतर्गत ग्राम ग्वील तल्ला में घुस गया। गुलदार के गांव में घुसते ही हड़कंप मच गया। गांव से बचने के लिए ग्रामीण अपने घरों में दुबक गए। इसी दाैरान गुलदार ने घर की ओर लौट रही जतुली देवी पत्‍नी गोपाल सिंह और श्यामा देवी पत्‍नी रूद्र सिंह पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाकर किसी तरह दोनों महिलाओं को गुलदार के चंगुल से छुड़ाया। घटना के बाद भी गुलदार गांव के नजदीक ही छिप गया। गुलदार के हमले में गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को उपचार के लिए वीरोंखाल स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING