Connect with us

उधम सिंह नगर

जब डीएम ने खरीदा तिरंगा, महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित तिरंगे की गुणवत्ता देखकर की भूरी भूरी प्रशंसा

सीएन, रूद्रपुर। जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने विकास भवन में बने हर घर तिरंगा आउटलेट पहुॅचकर झण्डे खरीदे। इस अवसर पर जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारी आन-बान, शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे दिलों में देश-भक्ति, उत्साह, उमंग व देशप्रेम की भावना को जागृत करता है। उन्होंने कहा कि जनपद में झण्डा खरीदने में सक्षम व्यक्ति झण्डा खरीदकर अवश्य लगायें। उन्होंने कहा कि अन्त्योदय परिवारों एवं गरीब व्यक्तियों के लिए प्रशासन द्वारा निःशुल्क झण्डों की व्यवस्था की जा रही है। आउटलेट पर नगर आयुक्त काशीपुर विवेक राय, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जीमल ने भी झण्डे खरीदे। इस दौरान जिलाधिकारी ने महिला स्वंय सहायता समूह द्वारा निर्मित झण्डों की गुणवत्ता की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए समूह द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली और महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING