Connect with us

जन मुद्दे

एक माह के अन्दर सलड़ी में कंपेक्टर मशीन लगेगी डॉ. बिष्ट

सीएन, भीमताल। विकास कार्यों को लेकर ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने अधिकारीयों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ गहन मंथन किया।उन्होंने वर्तमान समय में मनरेगा, राज्य वित्त, 15 वां वित्त, को लेकर धरातल में किए जा रहे कार्यों की न्याय पंचायत वार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि धरातल में वर्तमान समय में किए जा रहे कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कार्यों की गुणवत्ता के साथ समझौता नही किया जायेगा। उन्होंने कहा सलडी एक माह के अंदर कंपैक्टर मशीन लगा दी जाएगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा वर्तमान में जहां 5 बच्चों से प्राथमिक विद्यालय चल रहे वहां जनप्रतिनिधि लोगों को बच्चों को राजकीय विद्यालय में पढ़ाने के लिए प्रेरित करें व ग्राम प्रधानों ने गांव के स्वच्छता को लेकर उच्च न्यायालय को प्रस्तुत किये जाने वाले शपथ पत्र को लेकर अलग से बजट के प्रावधान की मांग की। इस दौरान कैलाश गिरी गोस्वामी, जितेंद्र भास्कर, खण्ड शिक्षा अधिकारी मान सिंह बिष्ट , डॉ. ममता जोशी, संजय कुमार, ग्राम विकास अधिकारी मोहन राम, हेमा आर्य, कमला आर्य, प्रेम मेहरा, यशपाल आर्य, बंशी पलड़िया, नवीन पलड़िया, विपिन जंतवाल, नवीन क्वीरा, रघुनाथ बोहरा, धर्मेन्द्र शर्मा, चंदन पलड़िया, इंदर सिंह मेहता, महेश भंडारी, दुर्गा दत्त पलड़िया इत्यादि उपस्थित थे।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING