Connect with us

जन मुद्दे

महिलाओं को बाल संरक्षण विभाग, बाल विवाह, महिला हेल्पलाइन आदि की जानकारी दी

सीएन, हल्द्वानी। अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के तीसरे दिन के उपलक्ष्य में नगर निगम सभागार हल्द्वानी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन के द्वारा बाल संरक्षण विभाग, बाल विवाह, महिला हेल्पलाइन आदि की जानकारी दी गई, पुलिस विभाग से सुनीता कुंवर द्वारा गौरा शक्ति ऐप की जानकारी दी गई तथा उपस्थित सभी लोगों को ऐप डाउनलोड कराया गया साथ ही मानव तस्करी, नशा उन्मूलन और महिला थानों के बारे मे बताया। अधिवक्ता संगीता टाकुली जी ने घरेलू हिंसा क्या हैं एवं उससे संबंधित कानूनों की जानकारी दी, इसके बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी नैनीताल श्री मुकुल चैधरी जी के द्बारा महिलाओं को कलैंडर वितरित किए गए तथा उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को संबोधित करते हुऐ उन्हें गौरा शक्ति ऐप को अपने अपने क्षेत्र की हर किशोरी बालिका व महिला को डाउनलोड करने व उसकी जानकारी देने की अपील की इसी के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी नैनीताल द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी हल्द्वानी ग्रामीण श्रीमती शिल्पा जोशी, बाल विकास परियोजना अधिकारी हल्द्वानी शहर शीला रौतेला, समस्त सुपरवाईजर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।


More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING