Connect with us

जन मुद्दे

पूरे देश में महायोग दिवस के रूप में मनाया जायेगा योग दिवस

सीएन, नैनीताल।आगामी 21 जून 2022 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में अवसर पर जनपद के नैनीताल अन्तर्गत नैनीताल स्थित फ्लैट्स मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाये जाने को लेकर जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी/नोडल अधिकारी योग दिवस-2022 द्वारा नैनीताल फ्लैट्स मैदान में 21 जून को योग दिवस की तैयारियों को लेकर स्टेज एवं आवश्यक व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. एसपी बधेल, विधि एवं न्याय राज्यमंत्री, भारत सरकार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे श्री गर्ब्याल ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि 21 जून को पूरे देश में महायोग दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इसके लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुसार कार्यक्रमों को सफल बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिस विभाग को जो दायित्व दिये गये हैं वे उनका भलि-भॉति निर्वहन करें। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ महेन्द्र सिंह गुंज्याल ने बताया है कि योग सप्ताह के अन्तर्गत 20 को रन फॉर योगा का आयोजन सोमवार को प्रातः 07 बजे से तल्लीताल से मल्लीताल को प्रारम्भ किया जायेगा।  

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING