Connect with us

खेल

आर्टिफिशियल रॉक क्लाइम्बिंग वॉल का निर्माण फ्लैट्स मल्लीताल में होगा

सीएन, नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल साहसिक खेलो और प्रतियोगिताओं में अग्रणी भूमिका निभाता आया है। यहां पर्वतारोहियों के लिए प्रैक्टिस करने की अपार संभावनाएं है, इसी के मद्देनजर बीती मई माह में पर्यटन विभाग की राज्य योजना के अंतर्गत नैनीताल में पर्वतारोहियों के लिए आर्टिफिशियल रॉक क्लाइम्बिंग वॉल के निर्माण के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा 94.38 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई थी,आर्टिफिशियल रॉक क्लाइम्बिंग वॉल के निर्माण के लिए स्नोव्यू में जगह चिन्हित की गई थी। जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने उक्त जगह को पर्वतारोहियों के प्रशिक्षण हेतु उचित न समझते हुए कुमाऊँ मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक को निर्देशित किया है कि पर्यटन विभाग की राज्य योजना के अन्तर्गत नैनीताल नगर में आर्टिफिशियल रॉक क्लाइम्बिंग वॉल के निर्माण हेतु कुमाऊं मण्डल विकास निगम द्वारा योजना के निर्माण हेतु चयनित स्थल स्नोव्यू , नैनीताल में आर्टिफिशियल रॉक क्लाइम्बिंग वॉल निर्माण में व्यवहारिक परेशानियां है। उक्त योजना का निर्माण स्नोव्यू के स्थान पर फ्लैट्स मल्लीताल में किया जाना जनहित में उचित होगा। मल्लीताल फ्लैट्स में पर्यटकों/यात्रियों का आवागमन अधिक रहता है, जिससे योजना का लाभ अधिकाधिक पर्यटकों को प्राप्त होगा।

Continue Reading
You may also like...

More in खेल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING