Connect with us

खेल

उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के चुनाव में पूर्व विधायक महेश नेगी दूसरी बार बने अध्यक्ष

उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के चुनाव में पूर्व विधायक महेश नेगी दूसरी बार बने अध्यक्ष
सीएन, रुद्रपुर।
उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के चुनाव में पूर्व विधायक महेश नेगी अध्यक्ष और डॉ. डीके सिंह को महासचिव चुना गया। महेश जोशी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। महेश नेगी लगातार दूसरी बार, डीके सिंह वह महेश जोशी लगातार तीसरी बार महासचिव और कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। एसोसिएशन की वार्षिक सामान्य सभा के बाद सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। वार्षिक सामान्य सभा के बाद चुनाव प्रक्रिया हुई। चुनाव अधिकारी पूर्व जिला न्यायाधीश डीके नैनवाल एवं भारतीय ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक बशीर अहमद खान कोषाध्यक्ष, फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की देखरेख में यह चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। संदीप शर्मा, सुरजीत सिंह ग्रोवर और विमल चौधरी को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है। सुभाष राणा और मोहक शारदा को सहसचिव निर्वाचित घोषित गया। ध्रुव मुंजाल, गोपाल खोलिया, नरिन्दर सिंह बाफिला, अख्तर अली, शेखर त्रिपाठी, संचित डागर, नागेन्द्र प्रसाद शर्मा कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। मालूम हो कि विगत वर्ष उत्तराखंड में हुए राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की टीम का बेहतर प्रदर्शन करने में जिस तरह से महेश नेगी के नेतृत्व में विभिन्न एसोसिएशनों ने एकजुट होकर कार्य किया उसे उत्तराखंड की सभी टीमों ने बेहतर प्रदर्शन कर अंक तालिका में आज तक का अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर पांचवा स्थान हासिल किया।

More in खेल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING