Connect with us

खेल

राज्यपाल ने नैनी झील में आयोजित अवे ऑल बोट्स प्रतियोगिता का फ्लैग ऑफ किया

राज्यपाल ने नैनी झील में आयोजित अवे ऑल बोट्स प्रतियोगिता का फ्लैग ऑफ किया
सीएन, नैनीताल।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, नैनीताल द्वारा नैनी झील में आयोजित अवे ऑल बोट्स प्रतियोगिता का फ्लैग ऑफ किया। राज्यपाल ने स्वयं बोट में सफर कर इस प्रतियोगिता को देखा। उन्होंने इस प्रतियोगिता में विजेता नाविकों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि एनसीसी द्वारा इस कार्यक्रम के माध्यम से जिस प्रकार अपनी तैयारी प्रशिक्षण और एक समन्वय का उदाहरण पेश किया है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अवे ऑल बोट्स राष्ट्रीय सुरक्षा और हमारी समुद्री ताकत के लिए जरूरी है और हमें हर वक्त चुनौती के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित करती है। राज्यपाल ने कहा कि जिस प्रकार एनसीसी की बेटियों द्वारा अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया गया वह उनकी असीमित प्रतिभा को दिखाती है। उन्होंने कहा कि एनसीसी अनुशासन, समर्पण और देश सेवा की भावना को जीवंत रखा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में एनसीसी उत्कृष्ट कार्य कर रही है और यहां के कैडेट्स का प्रशिक्षण, अनुशासन और जज्बा उच्च स्तर का है जिस पर हम सभी को गर्व है। इस अवसर पर राज्यपाल ने एनसीसी कैडेट्स और मुख्यालय के कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, कमोडोर बल राजेश सिंह, ग्रुप कमांडर, ले. कर्नल रोहिताश पंवार, कर्नल राजेश कौशिक, कमाण्डर एस नागराजन, ले. कर्नल बीएस खण्डका, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हरीश सिंह, बीके घिल्डियाल, जया नेगी, इस्रार बक्स,  विवेक सिंह, मयंक डिमरी, राजेन्द्र रावत, प्रेम सिंह, राकेश जोशी एवं अन्य कार्मिक और कैडेट उपस्थित रहे।

More in खेल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING