Connect with us

खेल

हल्द्वानी-अमृतपुर-बानना-जंगलियागांव-भीमताल पर्यटन आवास गृह तक होगी साईकिल रैली

हल्द्वानी-अमृतपुर-बानना-जंगलियागांव-भीमताल पर्यटन आवास गृह तक होगी साईकिल रैली

सीएम, नैनीताल। पहली बार जनपद में जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में यूथ हॉस्टल ऐसोशियेसन ऑफ शाखा नैनीताल, केएमवीएन,  एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में 19 मार्च को साइकिल रैली का आयोजन किया जायेगा जिसमें लगभग 50 से 75 युवा प्रतिभाग करेंगे। जनपद में पहली बार आयोजित होने वाली साइकिल रैली के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में आज शनिवार को जिला कार्यालय सभागार में उपजिलाधिकारी श्री परितोष वर्मा की ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में साइकिल रैली के सफल आयोजन के लिए रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जनपद में यह रैली का प्रथम बार आयोजन किया जा रहा है जिन अधिकारियों को जो दायित्व दिया गया है, वे आपस में समन्वय बनाते हुए रैली को सफल बनाने हेतु कार्य करें। उन्होंने कहा कि रैली का शुभारम्भ प्रातः 6 बजे से काठगोदाम होते हुए कैलाश द्वार, बानना, जंगलियागॉव से टीआरसी भीमताल में लगभग दोपहर 2 बजे समाप्त होगी जिसकी कुल दूरी 52 किलो मीटर की होगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से जहॉ प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाना का मौका मिलेगा वहीं पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओ को साइकिल रैली में प्रतिभाग करने हेतु अपील भी की। श्री वर्मा ने पुलिस विभाग, पीआरडी को रैली रूट पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस, पीआरडी के रूप नियुक्ति करने को कहा ताकि रैली के अनुरूप यातायात व्यवस्था की जा सके। चिकित्सा विभाग को रैली के दौरान एम्बुलेंस एवं स्वास्थ्य की टीम को तैनात करने के निर्देश दिये। कुमाऊँ मंण्डल विकास निगम को रैली के दौरान जलपाल एवं पानी की व्यवस्था करने को कहा। इस बैठक में कुमाऊँ मण्डल विकास निगम के जीएम एपी बाजपेई, अपर चिकित्साधिकारी डी के टम्टा, जिला विकास पर्यटन अधिकारी बृजेन्द्र पाण्डे,  सीओ एसएस गर्ब्याल, एसओ भीमताल विमल कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राजीव पंत, सचिव यूथ हॉस्टल ऐसोशियेसन ऑफ इण्डिया सचिन कन्वाल के साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।  

More in खेल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING