Connect with us

खेल

नैनीताल निवासी देवांश को जिम्नास्ट में देश भर में हासिल की छठी रैंक

सीएन, नैनीताल। नैनीताल निवासी देवांश सुयाल ने उत्तराखण्ड व नगर का मान बड़ाया है देवांश ने जिमनास्ट प्रतियोगिता की सब जूनियर कैटेगरी में देश भर में छठी रैंक हासिल की है। नैनीताल के तल्लीताल निवासी पंद्रह वर्षीय देवांश ने उत्तरप्रदेश राज्य की तरफ से खेलते हुवे अब तक चार सिल्वर मेडल जीते है जिसके बाद उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओ के लिये हुआ है। वही उनका चयन केंद्र सरकार के खेल मंत्रालय की महत्वपूर्ण योजना खेलो इंडिया योजना के तहत भी हुआ है जो जमीनी स्तर पर टैलेंट को खोज उन्हें प्रोत्साहित कर आगे बड़ाते है। सरकार की तरफ से अब उन्हें स्कालरशिप भी दी जा रही है। उनके पिता राकेश सुयाल जिला बार मे अधिवक्ता व माता गृहणी हैं। उनके पिता ने बताया कि देवांश नौ वर्ष की आयु से जिम्नास्ट कर रहे है  उनकी प्रारंभिक शिक्षा नगर के सैंट जोसफ स्कूल से हुई है। जिसके बाद आगे उनका चयन प्रयागराज स्थित खेल गांव स्कूल में हुआ जहा अब वह दसवीं कक्षा में अध्यन कर रहे है। बताया कि बचपन से ही देवांश जिम्नास्ट के प्रति आकर्षित रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर जिला बार के अध्य्क्ष नीरज साह सचिव दीपक रुवाली उपाध्यक्ष संजय सुयाल तरुण चंद्रा मनीष कांडपाल उमेश कांडपाल शिवांशु जोशी गंगा सिंह बोरा राजेश त्रिपाठी किरन आर्या मनीष मोहन जोशी अरुण बिष्ट राजेन्द्र कुमार पाठक पंकज बिष्ट भरत भट्ट ओमकार गोस्वामी राजेश त्रिपाठी  राजेश चंदोला ज्योति प्रकाश सिंह बोरा गोपाल सिंह कपकोटी पंकज कुलौरा बलवंत सिंह थलाल पंकज कुमार कैलाश ब्ल्यूटिया संजय त्रिपाठी अनिल बिष्ट नवीन पंत प्रकाश पांडेय हरीश भट्ट यशवंत सिंह बिष्ट दयाकिशन पोखरिया गिरीश बहुखंडी अनिल हर्नवाल सुभाष जोशी रवि आर्य कमल चिलवाल मुकेश कुमार अर्चित गुप्ता हेम चंद्र बोरा रमेश भट्ट शंकर चौहान संतोष आगरी मोहम्मद खुर्शीद सुनील रवि कुमार कुमार दीपक दानु नीरज निर्मल  सरिता बिष्ट मुन्नी आर्य जया आर्य सहित सभी अधिवक्ताओ ने खुशी जतायी।

Continue Reading
You may also like...

More in खेल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING