Connect with us

खेल

नैनीताल के धावक एकेश ने 50 किलोमीटर दौड़ कर पिता को दी श्रद्धांजलि

सीएन, नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के युवा धावक एकेश तिवारी ने को रन ग्रीन फाउंडेशन द्वारा आयोजित अल्ट्रा वारियर-नैनीताल ट्रेल अल्ट्रा-50 किलोमीटर नैनी पीक चैलेंज में 45 रनर के बीच 8वां स्थान हासिल किया। इस मैराथन के मार्ग में 2800 मीटर का एलीवेशन गेन था और रास्ता भवाली गाँव से होते हुए रतिघाट, बिड़ला चुंगी, चीना पीक, भोवाली सेनेटोरियम कवर करते हुए अंत में भवाली गाँव में समाप्त हुआ। एकेश ने केवल 7 घंटे और 27 मिनट में यह दौड़ पूरी करी। मैराथन में 50 स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा रनरस ने भी भाग लिया था।एकेश ने अतीत में ऐसे कई अल्ट्रा मैराथन में भाग लिया है और 21 से 480 किलोमीटर तक दौड़ के कई रिकॉर्ड बनाये हैं लेकिन इस दौड़ के बारे में कुछ खास बात थी क्योंकि यह रेस उनके पिता को एक श्रद्धांजलि थी। उनके शब्दों में, उनके पिता ने उन्हें जीवन की सभी चुनौतियों में अटूट प्यार और समर्थन दिया। वह उनके मुख्य समर्थक थे जिनकी आंखें एकेश के मैराथन मेडल्स को देखते ही चमक उठती थीं, और एकेश ने नम आँखों के साथ यह मेडल अपने पिता को समर्पित किया। एकेश ने हाल ही में अपने पिता को खो दिया था और उनके क्रियाकर्म करने में व्यस्त रहे। उनके पास इस कठिन 50 किमी दौड़ की तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं था लेकिन, दौड़ के कठिन क्षणों के दौरान जो चीज उन्हें आगे बढ़ाती रही, वह थी उनके पिता की मुस्कुराहट और गर्व से पीठ थपथपाने की यादें। प्रेरणा अक्सर, प्यार से उत्पन्न होती है और एक नई शक्ति प्रदान करती है।

Continue Reading
You may also like...

More in खेल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING