Connect with us

खेल

पुष्पा दर्मवाल राष्ट्रमंडल खेलों में उत्तराखंड महिला बॉक्सिंग कोच बनी

सीएन, नैनीताल। गुजरात में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में नैनीताल मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर की क्रीड़ा शिक्षिका श्रीमती पुष्पा दर्मवाल का चयन उत्तराखंड महिला बॉक्सिंग कोच के लिए हुआ है। 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक होने जा रही राष्ट्रीय बॉक्सिंग एवं खेल प्रतियोगिता का प्रतिनिधित्व उत्तराखंड की टीम में बतौर कोच करेंगे। जिन खिलाड़ियों का चयन इन राष्ट्रीय खेलों के लिए हुआ है उनका प्रतिनिधित्व मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर की कीड़ा अध्यापिका और बॉक्सिंग फेडरेशन से जुड़ी श्रीमती पुष्पा दरमवाल बतौर कोच के रूप में अपनी टीम को लेकर गुजरात के लिए रवाना हो गई है। उनकी इस उपलब्धि के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्य सुश्री नीता व्यास, विद्यालय प्रबंधक विनय साह और समस्त विद्यालय परिवार और खेल प्रिय प्रेमियों ने बधाई दी है साथ ही खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। जल्द ही उत्तराखंड की टीम 5 अक्टूबर 2022 से 11 अक्टूबर तक होने जा रही राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। बॉक्सिंग खिलाड़ियों से उत्तराखंड के लिए पदक जीतकर लाने की उम्मीद है। गुजरात में नेशनल गेम्स कल 5अक्टूबर से शुरू होने जा रहे हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in खेल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING