Connect with us

खेल

रेखा आर्या ने किया उत्तराखंड रेसलिंग एंटरटेनमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कुश्ती कार्यक्रम में प्रतिभाग

सीएन,हल्द्वानी। नैनीताल जनपद के प्रवास पर पहुंची प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने उत्तराखंड रेसलिंग एंटरटेनमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कुश्ती कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यहां एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रभारी मंत्री को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।  प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने इस दौरान खिलाडियों का हौसला बढ़ाया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कुश्ती एक ऐसा खेल है जिससे जहां एक और शरीर मजबूत होता है तो वहीं किसी भी खेल को खेलने से टीम भावना भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि आज हमारे खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व में देश और प्रदेश का नाम रौशन करने का कार्य कर रहे हैं। प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देशों में खिलाडियों को बेहतर उच्चस्तरीय सुविधाओं से लाभान्वित कर रही है। राज्य सरकार खेल और खिलाडियों के लिए निरंतर प्रयासरत ताकि उनकी खेल कौशल में वृद्धि हो।कहा कि राज्य सरकार द्वारा खिलाडियों के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।इन योजनाओं का लाभ सभी खिलाड़ी प्राप्त कर रहे हैं।राज्य में 38 वें राष्ट्रीय खेलो का आयोजन होने जा रहा है जो कि राज्य के लिए गौरव की बात है।कहा कि राष्ट्रीय खेलो की लगभग समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडी अध्यक्ष अनिल  कपूर, निवर्तमान मेयर डा जोगिंदर सिंह रौतेला सहित खिलाड़ी और दर्शक मौजूद रहे।

More in खेल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING