Connect with us

खेल

नैनीताल में इस बार मानसून मैराथन में धावक रन फार उत्तराखंड की थीम पर दौड़ेंगे, पुरस्कार की राशि चार लाख रुपए तय

सीएन, नैनीताल। इस बार मानसून मैराथन में धावक रन फार उत्तराखंड की थीम पर दौड़ेंगे। पुरस्कार की राशि चार लाख रुपए वितरित की जाएगी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑन लाइन व ऑफ लाइन शुरू कर दी गई है। दो हजार से अधिक देश विदेश के धावक प्रतिभाग करेंगे। रविवार को न्यू क्लब में मैराथन की टी शर्ट लॉन्च की गई। आयोजक हरीश तिवारी ने बताया कि मैराथन 14 सितंबर को विभिन्न वर्गों में आयोजित की जाएगी। जिसमे 21 किमी, 10 किमी व पांच किमी के अलावा वृद्ध वर्ग को शामिल किया गया है। 21 किमी की ओपन मैराथन ओपन होगी, जिसका रूट मल्लीताल फील्ड से ठंडी सड़क, स्नोव्यू, बारा पत्थर व शेरवुड कालेज से वापस मल्लीताल निर्धारित किया गया है, जबकि 10 किमी मल्लीताल फील्ड से बारा पत्थर, अरविंद आश्रम से ठंडी सड़क होते हुए मल्लीताल फील्ड तक रहेगा। इसके अलावा पांच किमी जूनियर वर्ग का मार्ग लेकराउंड रहेगा। इसके अलावा 45 से 55 आयु वर्ग व 55 से अधिक आयु वर्ग के लिए अलग मैराथन कराई जाएगी। इनाम की कुल राशि चार लाख रखी गई है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आसान बनाने के लिए ऑन लाइन व ऑफ लाइन सुविधा दी गई है। रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। उम्मीद है कि इस बार देशभर के धावकों के अलावा विदेशी धावकों में नाइजेरिया, कीनिया व यूथोपिया समेत अन्य देशों के भी शामिल हो सकते हैं। राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ होने के नाते मैराथन की थीम रन फोर उत्तराखंड रखी गई है। नगर के स्कूलों की भी भागीदारी रहेगी। मैराथन को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू करदी गई हैं। जिसमें स्थानीय प्रशासन का अहम योगदान रहेगा। पत्रकार वार्ता में आयोजक मंडल के अमित शाह, अश्वनी सिंह, विमलजीत, पवन उपाध्याय, मनोज कुमार, मनीष जोशी व सुधीर वर्मा मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जनता रसोई गैस के लिए दर-दर भटकने को मजबूर, सरकार जश्न मना रही है, जनता संकट झेल रही है : यशपाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in खेल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING