Connect with us

खेल

केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी में किया प्रतिभाग

केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी में किया प्रतिभाग
सीएन, हल्द्वानी।
मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में मुख्य अतिथि केन्द्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में साईकिल रैली एवं रन फॉर यूनिटी (राष्ट्रीय एकता दिवस) में प्रतिभागी खिलाडियों को हरी झडी दिखा कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। श्री भट्ट ने खिलाडियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को एकता दिवस के रूप में मना रहा है सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में और देशी रियासतों को भारत में विलय पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, वह स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधान मंत्री और गृह मंत्री रहे थे। पटेल के प्रयासो को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाये जाने का उद्देश्य राष्ट्र को एकसूत्र में बाधे रखने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि कही पर साईकिल रैली व कही-कही मोटर साईकिल रैली तथा रन फॉर यूनिटी (राष्ट्रीय एकता दिवस) का आयोजन किया जा रहा है। श्री भट्ट ने कहा कि सरदार पटेल ऐसे लौह पुरूष थे जिन्होने भारत को एकसूत्र में बाधने का प्रयास किया। जिनकी वजह से भारत की संस्कृति में अनेकता में एकता की झलक दिखाई देती है। श्री भट्ट ने खिलाडियों को राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाए दी। तथा खिलाडियों को लक्की ड्रा के माध्यम से पुरूस्कार वितरित किये। जिसमें दौड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुनाल रावत, द्वितीय स्थान जहीर अंसारी व रोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, प्रदीप जनौटी, पूर्व दर्जा मंत्री प्रकाश हर्बेला, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, हरीश बाला के साथ सहा निदेशक खेल सुरेश पाण्डे, जिला खेल अधिकारी, रश्किा सिद्दकी, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक चन्द्र जोशी, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, रेनू अधिकारी, प्रकाश रावत, चंदन बिष्ट प्रताप बिष्ट, भुवन जोशी, दीपक पाण्डे, शंकर कोरंगा, मुकेश बेलवाल, विजय मनराल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी डीएन काण्डपाल द्वारा किया गया।

Continue Reading
You may also like...

More in खेल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING