Connect with us

खेल

विनेश फोगाट 100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण ओलंपिक से बाहर, नहीं मिलेगा कोई पदक

विनेश फोगाट 100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण ओलंपिक से बाहर, नहीं मिलेगा कोई पदक
सीएन, पेरिस।
भारतीय रेसलर विनेश फोगाट निश्चित कैटेगरी में ज्यादा वजन होने की वजह से पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गई है। विनेश 50 किग्रा की कैटेगरी में खेलती हैं। बुधवार को उनका वजन करीब 100 ग्राम ज्यादा मिला। इसके बाद उन्हें ओलंपिक महिला कुश्ती से अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसके बाद विनेश की तबीयत बिगड़ गई उन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराना पड़ा। अब उनके चाचा महावीर फोगाट ने उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा है कि वह एक न एक दिन देश को स्वर्ण अवश्य दिलाएंगी। भारतीय ओलंपिक संघ ने विनेश के अयोग्य घोषित होने की पुष्टि कर दी है। वे बुधवार रात होने वाला 50 किग्रा कैटेगरी की विमेंस रेसलिंग का फाइनल नहीं खेल सकेंगी। उन्हें कोई मेडल भी नहीं मिलेगा। सबसे मुश्किल बात यह है कि इस फैसले के खिलाफ अपील भी नहीं की जा सकती। विनेश पहली बार 50 किग्रा कैटेगरी में खेल रही थीं। इससे पहले वे 53 किग्रा में खेलती थीं। इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन ने कहा. बेहद खेदजनक है कि विनेश फोगाट को ज्यादा वजन के कारण महिला कुश्ती के 50 किग्रा कैटेगरी में अयोग्य घोषित कर दिया गया है। रातभर की कोशिशों के बावजूद सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक पाया गया। भारतीय दल की तरफ से इस बारे में फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की जाएगी। विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध है। हम आने वाली प्रतियोगिताओं पर फोकस करना चाहेंगे। विनेश मंगलवार को 3 मुकाबले जीतकर 50 किग्रा रेसलिंग ओलंपिक में फाइनल में पहुंचने वालीं पहली भारतीय महिला रेसलर बनी थीं।

More in खेल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING