Connect with us

नैनीताल

भालूगाड़ गॉधी अनाशक्ति आश्रम संग्रहालय विकसित होगा : गर्ब्याल

सीएन, नैनीताल। जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने, ग्रामीण स्तर पर पलायन को रोकने, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा एवं सांस्कृतिक धरोवर को बनाये रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आज जिला कार्यालय नैनीताल के सभागार में जिला पर्यटन विकास समिति नैनीताल के तत्वावधान में 13 डिस्ट्रीक, 13 डेस्टिनेंशन योजनान्तर्गत मुक्तेश्वर में सरगाखेत में पुराने पुलिस थाना भवन व हैण्डी क्राफ्ट कैफे का व्यसायिक संचालन एवं भालूगाड़ में गॉधी अनाशक्ति आश्रम संग्रहालय को विकसित करने हेतु सम्बन्धित संस्था के प्रबन्धक एवं पर्यटन विभाग के साथ विचार-विमर्श हेतु बैठक ली। इस दौरान सात लाभार्थीयों द्वारा सरगाखेत में पुराने पुलिस थाना भवन में हैण्डी क्राफ्ट कैफे का व्यसायिक संचालन हेतु सील बन्द लिफाफे समिति के सम्मुख टेंडर प्रस्तुत किये थे जिसमें सबसे अधिकतम रूपये चार लाख, बीस हजार का टेंडर प्रस्तुत था। जिसमें समिति के निर्णय के बाद सभी टेंडरों को निरस्त करते हुए पुनः टेंडर हेतु रूपये पॉच लाख की धनराशि के साथ अतिरिक्त जीएसटी निर्धारित की गई है। श्री गर्ब्याल ने परियोजना निदेशक अजय सिंह एवं पर्यटन अधिकारी ब्रिजेन्द्र पाण्डेय एवं सम्बन्धित संस्था के सदस्यों को निर्देश दिये हैं कि सरगाखेत व भालूगाड़ क्षेत्र को पर्यटन एवं कृषि क्षेत्र में विकसित करने के लिए क्षेत्र में किन-किन मूलभूत सुविधाएंे, स्थानीय उत्पादों से निर्मित हैण्डीक्राफ्ट, लाइब्रेरी, ओपन थ्रेटर व पर्यटको के लिए रूकने हेतु आवास आदि की व्यवस्था हेतु क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करते हुए स्टीमेट बनाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विकासखण्ड स्तर पर प्रत्येक ग्रामवासियों को पॉलीहाउस, मत्स्य पालन, डेरी, मुर्गी पालन, मडुवा उत्पादन अन्य स्थानीय उत्पादों से जोड़कर रोजगार से जोड़ना है ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके। बैठक में कोषाधिकारी स्वाती जोशी, जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया, होटल एसोसिऐशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, जल प्रभाग चिड़ समिति अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रबन्धक भवान सिंह, जिला पंचायत सदस्य डॉ दीपक मेलकानी, अनाशक्ति आश्रम कौसानी रमेश चन्द्र पाण्डे के साथ ही अन्य अधिकारी उपस्थित थे।      

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING