Connect with us

पर्यटन

नैनीताल-भीमताल में कार लेकर नहीं जा पाएंगे टूरिस्ट, सरकार का ऐलान

नैनीताल-भीमताल में कार लेकर नहीं जा पाएंगे टूरिस्ट, सरकार का ऐलान
सीएन, नैनीताल।
10 मई से शुरू हुई उत्तराखंड में चारधाम यात्रा में केदारनाथ-बद्रीनाथ में रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के कारण जो अव्यवस्था शुरुआती दिनों में हुई थी, उससे सतर्क धामी सरकार ने अन्य पर्यटन स्थलों को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया है। दिल्ली-नोएडा जैसे बड़े शहरों के नजदीक नैनीताल और भीमताल जैसे टूरिस्ट स्थलों पर भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए वीकेंड प्लान लागू करने का फैसला किया गया है। शनिवार और रविवार के लिए जो प्लान जारी हुआ है। उसमें पर्यटक अपने वाहनों को गौलापार स्टेडियम में पार्क करेगें। पर्यटक अब शटल सेवा के जरिये ही नैनीताल में प्रवेश कर पाएंगे। शनिवार और रविवार को यात्रियों के लिए रूट पर भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। इसके अलावा नैनीताल में पार्किंग पैक होने के बाद सभी वाहन रूसी बाईपास, नारायण नगर, भवाली बाईपास पर पार्क किये जायें। यहां से  सैलानी शटल सेवा से नैनीताल, कैंची पहुंचेंगे। हल्द्वानी में यातायात व्यवस्था को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है। बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन तीन पानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे। कालाढूंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन ऊंचा पुल, लाल डॉट तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गंतव्य को जायेंगे। वीकेंड के दौरान शनिवार व रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक पूरी तरह से वर्जित रहेगा। यातायात का दबाव होने पर आवश्यकतानुसार समय बढ़ाया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बजट : राज्य की प्रमुख चुनौतियों—प्रवास, बेरोजगारी, आपदा, महिला सुरक्षा, प्रबंधन, पर्यटन व कृषि—पर फोकस नदारद : त्रिभुवन फर्त्याल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in पर्यटन

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING