Connect with us

पर्यटन

टूरिस्ट डेस्टिनेशनों का कायाकल्प किया जाएगा: दीपक रावत


सीएन, नैनीताल। कुमाऊं की हसीन वादियों में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विकास परिषद ने स्वदेश दर्शन (मानस खंड) योजना शुरू की है। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ और चंपावत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टूरिस्ट डेस्टिनेशनों का कायाकल्प किया जाएगा. साथ ही लोगों को स्वरोजगार से जोडा जायेगा। आयुक्त दीपक रावत* शुक्रवार को कार्यदायी संस्था द्वारा आयुक्त श्री रावत को प्रथम फेज के बारे में मास्टर प्लान के बारे में प्रेजेंटेशन दिया गया।  आयुक्त ने बताया कि पर्यटक हिमालय की खूबसूरत वादियों का आनंद उठा सके। इसके लिए हैरिटेज सर्किट के अंतर्गत बैजनाथ, जागेश्वर, कटारमल तथा देवीधुरा गूंजी में कई कार्य किए जाने हैं। उक्त जगहों पर पर्यटकों के लिए मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण, पार्किंग, जन सुविधा केंद्र, पैदल मार्ग का निर्माण, विद्युत कार्य, व्यू प्वाइंट, साइनेज कार्य, रास्तों पर जगह-जगह रैलिंग बनाई जाएगी। इसके अलावा पैदल मार्ग पर पर्यटकों के बैठने के लिए बैंच का भी निर्माण किया जाएगा। खेलों को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों का भी निर्माण होगा। हैरिटेज सर्किट बन जाने से जहां पर्यटकों को सुविधा मिलेंगी वहीं वह हिमालय की खूबसूरत वादियों का दर्शन कर पाएंगे। 
उन्होंने कहा पिथौरागढ के सीमावर्ती गांव गुंजी व अन्य गांवों को भी सम्मलित किया गया है साथ ही बैजनाथ, जागेश्वर, कटारमल व देवीधूरा तथा चम्पावत व लोहाघाट के साथ ही टीगार्डन,श्यामला ताल, स्वामी विवेकानन्द, एबाट माउंट, मायावती आश्रम भी शामिल हैं। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये कि चम्पावत जनपद से हिमालय व्यू काफी नजदीक दिखता है उन स्पॉटों का भी चयन कर शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों मे कुछ यूनिक चीजें है जो लोगों ने नही देखी हैं। इन हिमालयी क्षेत्रों में विकास से यंहा पर्यटकों का आवागमन होगा और लोग इन क्षेत्रांे के बारे में जानकारी हासिल करेंगे साथ पर्यटन के साथ ही लोगों की आर्थिकी भी मजबूत होगी वही क्षेत्र का विकास होगा।    

   

More in पर्यटन

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING