Connect with us

उत्तराखण्ड

अचानक गायब हुई महिला का शव दो किमी दूर जंगल से मिला, गुलदार के हमले की आशंका

सीएन, बागेश्वर। सीमांत बागेश्वर जिले के मनकोट गांव से अचानक गायब हुई महिला का शव दो किमी दूर जंगल से मिल गया है। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। महिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। ग्रामीण महिला की मौत का कारण तेंदुए का हमला बता रहे हैं। हालांकि वन विभाग ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कही है।.मनकोट के कंपास तोक निवासी देवकी देवी (65) पत्नी कृष्णानंद देर शाम छह बजे अपने घास के ढेर के समीप पहुंची आग को बुझाने के दौरान लापता हो गई थी। परिजनों के काफी खोजबीन करने के बाद भी महिला का कोई पता नहीं चल सका। क्षेत्र के ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को सूचित कर महिला की खोजबीन शुरू कर दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से देर रात तक खोजबीन की। घर से करीब दो किमी दूर रात करीब सवा 11 बजे महिला का शव जंगल में खाई से बरामद किया। महिला के सिर में चोट के निशान थे। पुलिस और वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया है। महिला की खोजबीन में जुटे ग्रामीणों और जिपं उपाध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक खेतवाल ने बताया कि क्षेत्र में बीते कई दिनों से तेंदुएं की धमक देखी जा रही थी। खोजबीन के दौरान भी महिला के शव के कुछ दूरी पर उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। मौके पर पहुंचे डीएफओ आदित्य रत्न ने बताया कि महिला के सिर पर चोट के निशान हैं। महिला का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING