Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : ट्यूशन के बहाने निकली 16 साल की नाबालिग दोस्त से मिलने पहुंची अलीगढ़…फिर गढ़ दी अपहरण की कहानी

सीएन, हल्द्वानी। घर से ट्यूशन के बहाने निकली 16 साल की नाबालिग दोस्त से मिलने अलीगढ़ पहुंच गई। इसके बाद जब मां की याद आई तो उसने अपहरण की कहानी गढ़ दी। अलीगढ़ से ही नाबालिग ने मोबाइल से इमरजेंसी काल कर पुलिस को बुला लिया और बताया कि उसका कोई अपहरण कर वहां ले आया था। हल्द्वानी क्षेत्र की एक किशोरी 20 नवंबर की सुबह ट्यूशन जाने के बहाने घर से निकल गई। जब शाम तक किशोरी का फोन नहीं लगा और घर नहीं पहुंची तो अनहोनी की आशंका से मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करवाई। इधर, अलीगढ़ पुलिस ने जिले की पुलिस से संपर्क कर किशोरी को हल्द्वानी पहुंचा दिया। पुलिस के अनुसार, हल्द्वानी में किशोरी को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) में पेश किया गया। जहां काउंसलिंग के दौरान किशोरी ने अपने अपहरण की कहानी गढ़ी। फिर जब दोबारा किशोरी से पूछताछ की तो उसने बताया कि इंस्टाग्राम में एक अलीगढ़ के किशोर से उसकी दोस्ती हुई थी। जिसके बाद वह 20 नवंबर को उससे मिलने अलीगढ़ पहुंच गई थी। जहां दोनों साथ रहे। उसके बाद जब उसे अगले दिन घर की याद आई तो उसने पुलिस से अपहरण होने की बात कही। किशोरी के पिता नहीं है। वह अपनी मां के साथ ही रहती है। किशोरी जिस युवक से मिलने गई थी, वह भी नाबालिग है। किशोरी को अब जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि हल्द्वानी की किशोरी सकुशल बरामद कर ली गई है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING