Connect with us

उत्तराखण्ड

40 नेताओं की सूची तैयार, योगी आदित्यनाथ भी करेंगे सीएम धामी का चुनाव प्रचार


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, धामी कैबिनेट के सभी मंत्री करेंगे चुनाव प्रचार
सीएन, देहरादून। उत्तराखंड में चंपावत विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, प्रदेश के चार पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत 40 दिग्गज नेता प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे. प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि चंपावत उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों, पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद, विधायक, धामी कैबिनेट के मंत्रियों के अलावा प्रदेश के चार पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी शामिल किया गया है. स्टार प्रचारकों की इस सूची के मुताबिक, भाजपा चार पूर्व मुख्यमंत्रियों तीरथ सिंह रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत, विजय बहुगुणा और रमेश पोखरियाल निशंक को भी वर्तमान मुख्यमंत्री धामी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए उतारने जा रही है. इनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड से लोक सभा सांसद अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश संगठन महासचिव अजेय कुमार, धामी कैबिनेट के सभी मंत्रियों सतपाल महाराज, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य, प्रेमचंद अग्रवाल, चंदन राम दास को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है. भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत, नरेश बंसल, राजेन्द्र भंडारी, कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट, सरिता आर्य, किरण देवी, दीप चंद्र पाठक, कैलाश गहतोड़ी, हरभजन सिंह चीमा, प्रेम सिंह राणा, ज्योति राय, विनोद प्रजापति, लीलावती राणा, हिमा जोशी और प्रेमा पांडेय को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है.

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING