Connect with us

उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के 92 वर्षीय ऐठानी का शानदार प्रदर्शन, जीता सोना-चांदी

सीएन, अल्मोड़ा। राष्ट्रीय सीनियर चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के 92 वर्षीय लक्ष्मण सिंह ऐठानी ने शानदार प्रदर्शन किया है। चैंपियनशिप में उन्होंने एक स्वर्ण और एक रजत पदक पर कब्जा जमाया। उनकी इस उपलब्धि पर लोगों ने खुशी जताई। डे-केयर संस्था अल्मोड़ा के संरक्षक, गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के सलाहकार और शिक्षा विभाग के सीईओ के पद से सेवानिवृत्त लक्ष्मण सिंह ऐठानी राजस्थान में सातवीं राष्ट्रीय सीनियर चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के गोला क्षेपण इवेंट में शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। वहीं, प्रतियोगिता के तीसरे दिन दो सौ मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, हेम चंद्र जोशी, डा. गोकुल रावत, चंद्र मणी भट्ट, एमसी काण्डपाल, आनंद सिंह बगडवाल, डा. जेसी दुर्गापाल, रीता दुर्गापाल, डा. अरुण पंत, गिरीश जोशी, गिरीश मल्होत्रा आदि ने खुशी जताई।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING