Connect with us

उत्तराखण्ड

कलियर स्थित कब्रिस्तान से एक साल बाद निकलवाया कंकाल

कलियर स्थित कब्रिस्तान से एक साल बाद निकलवाया कंकाल
सीएन, रुड़की।
यूपी के बनारस जिले के कैंट थाना पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कलियर स्थित कब्रिस्तान से एक महिला का कंकाल कब्र खोदकर निकाला गया है। विवाहिता के पिता ने अपने दामाद के खिलाफ कैंट थाने में 18 मई को हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार को बनारस के कैंट थाने के उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम रुड़की पहुंची। इसके बाद यह टीम नायब तहसीलदार ललित के साथ कलियर थाने में पहुंची और कलियर थाना पुलिस को साथ ले जाकर कब्रिस्तान में पहुंची। उप निरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि वर्ष 2021 को दामाद शरीफ हाशमी अपनी पत्नी को लेकर कलियर आया था। इस दौरान उसकी पत्नी की मौत हो गई थी, जिस पर शरीफ हाशमी ने उसको कलियर के ही कब्रिस्तान में दफना दिया था। अब इस मामले में मृतक महिला के पिता ने आरोपी शरीफ हाशमी के खिलाफ अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए 18 मई 2022 को बनारस के कैंट थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। अदालत के आदेश पर पुलिस ने शव को कब्रिस्तान से लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कब्र से महिला का कंकाल मिला है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING