Connect with us

उत्तराखण्ड

पूर्व छात्र डीएसबी कैंपस नैनीताल डॉ. गिनवाल डिप्टी डायरेक्टर जनरल आईसीएफआरई बने

सीएन, नैनीताल। डॉ. हरीश गिनवाल पूर्व छात्र डीएसबी कैंपस नैनीताल को भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद का डिप्टी डायरेक्टर जनरल बनाया गया है। डॉ. गिनवाल इससे पूर्व जबलपुर स्थित परिषद के संस्थान के निदेशक थे। इस आशय का आदेश ऋचा मिश्रा सचिव द्वारा जारी किया गया है। डॉ. गिनवाल ने वानिकी विषय से डीएसबी से स्नातकोत्तर किया तथा कई देशों की अकादमिक यात्रा कर चुके है। डॉ. एचसीएस गिनवाल के डेप्युटी डायरेक्टर जनरल आईसीएफआरई देहरादून बनने पर कूटा ने उन्हें बधाई तथा विश्वविद्यालय का गौरव कहा है। डॉ. ललित तिवारी, डॉ. विजय कुमार, प्रो. नीलू, डॉ. दीपक, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. पैनी डॉ. दीपिका, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. उमंग, डॉ. दीपिका पंत, डॉ. रितेश साह ने डॉ. गिनवाल को मुबारक बाद दी है तथा उनके उज्वल भविष्य की कामना की है। एलुमनी सेल अध्यक्ष डॉ. बीएस कालाकोटी, डीन प्रो. जीत राम, प्रो. आशीष तिवारी ने भी डॉ. गिनवाल को बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 3 मार्च 2026 का राशिफल :वृश्चिक राशि के जातकों के बिजनेस को लेकर जो चिंताएं चल रही थीं, उनमें राहत मिलने लगेगी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING