Connect with us

उत्तराखण्ड

अंकिता भंडारी हत्याकांड : प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने कल रविवार को प्रदेश बंद का आह्वान वापस लिया

सीएन, हल्द्वानी/देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में नारी को देवी का दर्जा दिए जाने की परंपरा के बीच एक बेटी के साथ हुई दरिंदगी को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड ने अत्यंत शर्मनाक और प्रदेश के लिए कलंक बताया है। संगठन ने कहा कि इस जघन्य घटना की जितनी निंदा की जाए, कम है। प्रदेश भर में 383 नगर इकाइयों के साथ सक्रिय प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पास सामाजिक और महिला संगठनों की ओर से 11 जनवरी को प्रस्तावित प्रदेश बंद में सहयोग के लिए लगातार फोन आ रहे थे। अंकिता हत्याकांड को लेकर वीआईपी संलिप्तता की आशंकाओं और सीबीआई जांच की मांग के चलते प्रदेश में आंदोलन का माहौल बन गया था।हालांकि, संगठन ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री द्वारा अंकिता हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए सीबीआई जांच की संस्तुति किए जाने के बाद अब बंद का कोई औचित्य नहीं रह गया है। इसी के मद्देनज़र व्यापार मंडल ने 11 जनवरी के प्रस्तावित बंद से स्वयं को अलग करते हुए इसे वापस लेने की घोषणा की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संगठन ने अपने सभी पदाधिकारियों और नगर इकाइयों से अपील की कि वे किसी भ्रम में न रहें और व्यवसाय पूर्ववत सामान्य रूप से संचालित करें। साथ ही सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से भी आग्रह किया गया कि इस प्रकरण में बंद के लिए व्यापार मंडल से संपर्क न करें।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING