Connect with us

उत्तराखण्ड

अशोक गुलाटी बने पत्रकार प्रेस महासंघ के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष

सीएन, हल्द्वानी। वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुलाटी को पत्रकार प्रेस महासंघ का उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें यह नया दायित्व मिलने पर क्षेत्र के तमाम पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि अशोक गुलाटी ने पिछले दिनों अपने साथियों सहित पत्रकार प्रेस परिषद से नाता तोड़ लिया था। गुलाटी के लंबे अनुभव और पत्रकारों के हितों के लिए किए जा रहे निरंतर कार्यों को देखते हुए संगठन ने उन्हें पत्रकार प्रेस महासंघ ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पत्रकार प्रेस महासंघ के नेशनल सेक्रेट्री सर्वेन्द्र चौहान एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आनन्द विक्रम सिंह की सहमति से केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली प्रभारी जयंत दत्त ने देर रात अशोक गुलाटी के मनोनयन की घोषणा की। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पत्रकार परमपाल सुखीजा, जगदीश चन्द्र, उर्वा दत्त भट्ट, नरेन्द्र राठौर, महेन्द्र पोपली, महेन्द्र मौर्या सहित अनेक पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। अपने मनोनयन पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी ने महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए वह पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। कहा कि जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार कर सक्रिय सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी ताकि पत्रकार हितों की रक्षा हेतु प्रभावी ढंग से कार्य किया जा सके।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING