Connect with us

अल्मोड़ा

21 से 27 जून तक होगा अल्मोड़ा में बाल विज्ञान मेले का आयोजन

21 से 27 जून तक होगा अल्मोड़ा में बाल विज्ञान मेले का आयोजन
सीएन, अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा से प्रकाशित बच्चों की पत्रिका बालप्रहरी, बालसाहित्य संस्थान अल्मोड़ा एवं भारत ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा 21 से 27 जून, 2022 तक अल्मोड़ा में समर कैंप के तहत बाल विज्ञान मेले का आयोजन जन सहयोग से राजा आनंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कालेज अल्मोड़ा में किया जाना है। कार्यशाला में बच्चों को कहानी, कविता, निबंध, दीवार अखबार, यात्रा वृतांत, चित्रकला तथा साहित्य की अन्य विधाओं के साथ ही नुक्कड़ नाटक, पेपरमैसी, औरैगैमी, विज्ञान के खेल, समूह गीत एवं खेलों से जोड़ा जाएगा। कार्यशाला में प्रत्येक बच्चे की लगभग 15 पृष्ठ की हस्तलिखित पुस्तक तैयार की जाएगी। कार्यशाला के समापन पर बच्चों की काव्य गोष्ठी होगी जिसका संचालन बच्चों द्वारा किया जाएगा। कार्यशाला प्रातः 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी। प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9412162950 पर संपर्क किया जा सकता है।

Continue Reading
You may also like...

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING