उत्तराखण्ड
दीपक की बुझती लौ… बुझने से पहले फड़फड़ा रही भाजपा : खष्टी बिष्ट
सीएन, भवाली। बुझने से पहले जैसे दीपक की लौ फड़फड़ती है ठीक उसी तरह सत्ताधारी भाजपा पार्टी भी फड़फड़ा रही है। यह बात महिला कांग्रेस नैनीताल जिला अध्यक्ष ख़ष्टी बिष्ट ने कही। एक मुलाकात में उन्होंने कहा कि ताजा तरीन भू राजनीतिक परिदृश्य से देश में अस्थिरता व आशंका के बादल गहराते जा रहे हैं। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आम नागरिक परेशान है। जहां एक ओर यूक्रेन रूस तथा दूसरी ओर अमेरिका व इजरायल की जोड़ी का ईरान के साथ युद्ध के चलते भारत मैं पनप रहे विभिन्न प्रकार के संकटों से जूझने के लिए केंद्र सरकार बिल्कुल भी असमर्थ साबित हो रही है। वहीं दूसरी ओर देश में अराजकता एवं असुरक्षा का माहौल बढ़ता जा रहा है । भ्रष्टाचार की परिकाष्ठा पार, देश , प्रदेश की अनिश्चित व्यवस्था से जनता त्रस्त है। राजनीतिक संरक्षण प्राप्त, बलात्कार एवं हत्या के दोषी, देश एवं प्रदेश में खुले आम घूम रहे हैं। इतना सब कुछ होने के बाद भी देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री , दीपक की बुझती लौ तरह फड़फड़ाते हुए सेखी बघारना नहीं छोड़ रहे हैं।





































