Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा कार्यसमिति : सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के लिए मोदी-योगी का धन्यवाद प्रस्ताव

भाजपा कार्यसमिति : सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के लिए मोदी-योगी का धन्यवाद प्रस्ताव
सीएन, हल्द्वानी।
भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड की प्रदेश कार्यसमिति के दूसरे दिन प्रथम सत्र का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री अजेय ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कोरोना के कारण बहुत समय बाद कार्यसमिति हो रही है परन्तु कार्यकर्ताओं ने सेवा और सामाजिक कार्य अनवरत जारी रखते हुए कोरोना काल मे भी संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल चुनाव के लिए ही कार्य नहीं करता वरन जनता के सुख दुख और सेवा के लिए कार्य करता है। श्री कौशिक ने प्रदेश में पुनः भाजपा की भारी बहुमत की सरकार बनाने तथा एक बार भाजपा एक बार कांग्रेस के मिथक को तोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने चम्पावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक 94 प्रतिशत मत देने के लिए चम्पावत की देवतुल्य जनता का धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यसमिति में प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र भसीन द्वारा विगत वर्षों में दिवंगत राजनेताओ और सामाजिक कार्यकर्ताओं पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत, जनरल विपिन रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरबंश कपूर, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती इंदिरा हृदयेश, विधायक सुरेंद्र जीना, विधायक गोपाल रावत, पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक प्रस्ताव पेश किया। पूरी कार्यसमिति ने 2 मिनिट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रधांजलि दी । स दौरान केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा किये गए विकास और जनहितकारी कार्यो को लेकर एक राजनैतिक प्रस्ताव केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट द्वारा लाया गया जिसका समर्थन पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद हरिद्वार डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद अजय टम्टा व राज्यसभा सांसद नरेश बंसल द्वारा और अनुमोदन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती आशा नौटियाल, पूर्व मुख्यमंत्री सांसद तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा द्वारा किया गया।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING