Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यसभा की एक सीट के लिए भाजपा का पैनल तैयार

आज भेजा गया केंद्रीय नेतृत्व के पास, 10 जून को होना है चुनाव
त्रिवेंद्र सिंह रावत, दीप्ति रावत, बलराज पासी, केदार जोशी का नाम भी शामिल
सीएन, देहरादून।
उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही एक सीट के लिए 10 जून को होने वाले चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भाजपा ने दावेदारों के नाम का पैनल तैयार कर लिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक के अनुसार पैनल अभी भेजा नहीं गया है, लेकिन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। सोमवार को इसे केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। पैनल में आठ से 10 नाम शामिल किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी किसे बनाना है, इस बारे में निर्णय लेने का काम पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड का है। उत्तराखंड की 70 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में भाजपा के पास दो-तिहाई बहुमत है। ऐसे में उसके प्रत्याशी की जीत तय है। इसे देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने प्रत्याशी चयन की कसरत तेज कर दी है। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश भाजपा को राज्य से छह नामों का पैनल भेजने के निर्देश दिए थे। प्रदेश भाजपा अब तक तीन बार राज्य से भेजे जाने वाले पैनल के लिए पार्टी नेताओं के नाम पर मंथन कर चुकी है। बताया गया कि पैनल करीब-करीब तैयार कर लिया गया है, लेकिन इसमें छह की बजाय आठ से 10 नाम शामिल किए जाएंगे। इसके पीछे मंशा यही है कि किसी को नाराज न किया जाए। पैनल में त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, पूर्व सांसद बलराज पासी, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, अनुशासन समिति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केदार जोशी, राष्ट्रीय एससी-एसटी आयोग की पूर्व सदस्य स्वराज विद्वान समेत कुछ अन्य नाम शामिल हैं। राज्यसभा के लिए भले ही भाजपा नेतृत्व ने राज्य से नाम मांगे हों, लेकिन चर्चा यह भी है कि प्रत्याशी राज्य से बाहर का भी हो सकता है। इस कड़ी में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समेत कुछेक अन्य बड़े नेताओं के नाम की चर्चा है। ऐसे में सबकी नजर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर टिकी है कि वह किसे प्रत्याशी बनाता है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING