Connect with us

उत्तराखण्ड

त्रिस्तरीय पंचायतों के खाली पदों के लिए आज उपचुनाव का मतदान शुरू, 321 पदों पर हो रहा है मतदान

सीएन, देहरादून। उत्तराखंड की त्रिस्तरीय पंचायतों के खाली पदों के लिए आज उपचुनाव का मतदान शुरू हो गया। मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव को लेकर सभी तैयारियाँ पहले ही पूरी कर ली थीं। इस उपचुनाव में कुल 321 पदों पर मतदान हो रहा है, जिसके लिए 2,266 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं 27,221 प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके हैं। आयोग ने पंचायतों के कुल 32,985 रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को अधिसूचना जारी की थी। राज्यभर में मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कई जगह सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुँचने लगे। बुजुर्गों और युवाओं दोनों में मतदान के प्रति जोश नजर आ रहा है। किच्छा के शांतिपूरी ग्रामसभा-1 में वार्ड सदस्य पद के लिए मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। लोग लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। रुद्रप्रयाग जिले की बजीरा वार्ड में भी मतदान जारी है, जहाँ भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखी जा रही है। प्रचार के लिए भले ही समय कम मिला हो, लेकिन दोनों पार्टियों ने पूरा जोर लगाया था।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING