Connect with us

उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री दास ने बागेश्वर जिले का पहले क्रू स्टेशन का किया शुभारंभ

सीएन, बागेश्वर। जिले का पहले मॉडल क्रू स्टेशन जौलकांडे का शुभारंभ आज कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने किया। वन विभाग के इस क्रू स्टेशन में सात कर्मचारी 24 घंटे तैनात रहेंगे। उनके रहने और खाने का सारा इंतजाम क्रू स्टेशन में किया गया है। तत्काल आग बुझाने के लिए कर्मचारियों को एक वाहन की सुविधा भी दी गई है। वर्तमान में सौ फायर वाचर जंगलों की आग बुझाने के काम में जुटे पड़े हैं।

मॉडल क्रू स्टेशन बागेश्वर

अभिनव प्रयोग के तहत इस वर्ष प्रदेश में हर जिले में एक-एक सुविधा संपन्न क्रू स्टेशन बनाया गया है। बागेश्वर के जौलकांडे में नए बने मॉडल क्रू स्टेशन में हर तरह की सुविधाएं हैं। इस क्रू स्टेशन में 15 फायर वाचरों के रहने, खाने का इंतजाम है। इस क्रू स्टेशन में छह फायर वाचर रखे गए हैं। जिन्हें लीड करने के लिए वन विभाग के एक कर्मचारी की तैनाती की गई है। आसपास के क्षेत्रों में कहीं भी आग लगने की सूचना मिलने पर फायर वाचर तत्काल मौके पर जाकर आग बुझाएंगे। वाहन की सुविधा होने से कर्मचारियों को दूर के क्षेत्र तक आग बुझाने में आसानी होगी। क्रू स्टेशन का शुभारंभ करने के बाद कैबिनट मंत्री चंदन राम दास ने आज अपना जन्मदिन भी केक काटकर वहीं मनाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्रू स्टेशन बनने के बाद यहां तैनात कर्मचारी जंगलों में लगी आग को बुझाने के काम को अब तत्परता से कर पाएंगे। उन्होंने जनता से भी वनों में आग लगने पर वन महकमे का सहयोग करने की अपील की।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING