Connect with us

उत्तराखण्ड

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, नैनीताल में केन्द्रीय मंत्री बघेल रहे मौजूद

स्कूली बच्चों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों व सैलानियों ने सामूहिक रुप से योग किया
सीएन, नैनीताल।
मंगलवार को भारत सहित दुनियाभर में योगा फॉर ह्यूमैनिटी थीम पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जिसमें देश के 75 ऐतिहासिक स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किये गये। उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नैनीताल भी उक्त 75 स्थानों में से एक था जिसमें विधि एवं न्याय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और लोगों को संबोधित करने के साथ ही सामूहिक योगाभ्यास किया। श्री बघेल ने जिला प्रशासन, सामाजिक संस्थान, छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, मीडिया कर्मी एव आम आदमी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सफल बनाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि योग किसी व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि संपूर्ण मानव जाति के लिए हैं। उन्होंने कहा कि योग को अपनी दिनचर्या मे शामिल करें। योग सीधे प्रकृति से जोड़ता है, योग से मस्तिष्क ही नही समाज भी स्वस्थ्य होता है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के मैसूर से देश और दुनिया को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग की यह अनादि यात्रा अनंत भविष्य की दिशा में ऐसे ही चलती रहेगी हम सर्वे भवंतु सुखिनः,सर्वे संतु निरामया के भाव के साँथ एक स्वस्थ और शांतिपूर्ण विश्व को योग के माध्यम से भी गति देंगे। पीएम मोदी ने इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम योगा फॉर ह्यूमैनिटी के माध्यम से योग के संदेश को पूरी मानवता तक पहुंचाने के लिये संयुक्त राष्ट्र और सभी देशों का हृदय से आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा, यह पूरा ब्रह्मांड हमारे अपने शरीर और आत्मा से शुरू होता है। ब्रह्मांड हम से शुरू होता है। और, योग हमें अपने भीतर की हर चीज के प्रति जागरूक बनाता है और जागरूकता की भावना का निर्माण करता है। योग हमारे लिए शांति लाता है. योग से शांति केवल व्यक्तियों के लिए नहीं है। योग हमारे समाज में शांति लाता है। योग हमारे राष्ट्रों और विश्व में शांति लाता है और, योग हमारे ब्रह्मांड में शांति लाता है। बता दें कि पीएम मोदी ने ही 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद साल में एक दिन योग के नाम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के सामने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता मिली। पहला इंटरनेशनल योगा डे, 21 जून 2015 को मनाया गया था। जनपद नैनीताल में कई स्थानों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम नैनीताल के डीएसए मैदान में मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों व सैलानियों ने सामूहिक रुप से योग किया। आर्ट आफ लिविंग की योगाचार्य मीनाक्षी जोशी की टीम द्वारा छात्र-छात्राओं, बीएसएफ के जवान, एनडीआरएफ, सीआरपीएफ, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम लोगों को योगाभ्यास कराया। इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल, डीआईजी डॉ नीलेश आनंद भरणे, एसएसपी पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, शिवचरण द्विवेदी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, सीएमओ डा भागीरथी जोशी, नगर आयुक्त हल्द्वानी पंकज उपाध्याय, तहसीलदार नवाजिश खलील, खंड शिक्षा नैनीताल मानसिंह, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ महेन्द्र सिंह गुंज्याल, एथिक्स जिला होम्योपैथिक डॉ मीरा ह्यांकी, उद्यान अधिकारी नरेंद्र सिंह के साथ ही अन्य लोगो द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया।
हल्द्वानी। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक के विचारों को गति प्रदान करते हुए स्वस्थ्य चित्त और शरीर को बनाए रखने तथा पुलिस कर्मी व उनके परिवारजनों को एक स्वस्थ्य वातावरण स्थापित करने के उद्देश्य से हेमा बिष्ट द्वारा विभा दीक्षित नोडल अधिकारी नैनीताल व टीम के साथ मिलकर हल्द्वानी के वाटिका बैंक्वेट हॉल के प्रांगण में एक योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में योग गुरु श्री प्रेम जोशी द्वारा सभी को योग प्राणायाम तथा आसनों की जानकारी दी गई।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING